पश्चिम बंगाल: आज 108 नगरपालिकाओं के परिणाम का होगा ऐलान, मतगणना जारी

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में 27 फरवरी को हुए 108 नगर निकायों Bengal Municipal Election 2022 के चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. बैलेट पेपर की मतगणना के आरंभिक रुझानों में टीएमसी (TMC) ने बढ़त बना ली है. 2,171 पार्षदों का चुनाव करने के लिए 95 लाख से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया था. राज्य के विभिन्न हिस्सों से हिंसा की कई घटनाओं के बावजूद 78 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया गया. बीजेपी ने सभी 108 नगर पालिकाओं में फिर से मतदान की मांग की है. बीजेपी पहले ही राज्य चुनाव आयोग से संपर्क कर दिनहाटा सहित सभी 108 नगरपालिकाओं में चुनाव रद्द करने और पुन: मतदान की मांग कर चुकी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





