भारत

Vidhan Sabha Chunav 2026: पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.76 प्रतिशत मतदान हुआ, तमिलनाडु में 17 प्रतिशत से अधिक वोटिंग

jantaserishta.com
23 April 2026 10:39 AM IST
Vidhan Sabha Chunav 2026: पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.76 प्रतिशत मतदान हुआ, तमिलनाडु में 17 प्रतिशत से अधिक वोटिंग
x
कोलकाता/चेन्नई: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। शुरुआती दो घंटों में पश्चिम बंगाल में 18 प्रतिशत से अधिक और तमिलनाडु में 17 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह 9 बजे तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में 18.76 प्रतिशत और तमिलनाडु में 17.69 प्रतिशत मतदान हुआ। आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक पश्चिम मेदिनीपुर जिले में सबसे अधिक 20.51 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके अलावा, बंकुरा में 20.20 और झारग्राम जिले में 19.54 प्रतिशत वोट पड़े। मालदा में सबसे कम 16.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है। इस बार चुनावों को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कई मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई थीं।
जिन 16 जिलों में गुरुवार को पहले चरण का मतदान हो रहा है, उनमें उत्तरी बंगाल के कूचबिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा व दक्षिणी बंगाल के मुर्शिदाबाद, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल में शेष 142 विधानसभा सीटों के लिए मतदान का दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इस बीच, तमिलनाडु विधानसभा के बेहद अहम चुनावों के लिए सभी 234 सीटों पर मतदान भी सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इन चुनावों में 5.73 करोड़ से अधिक पात्र मतदाता एक कड़े मुकाबले में 4,023 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।
आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक तिरुप्पुर जिले में सबसे अधिक 20.38 प्रतिशत और रामनाथपुरम जिले में सबसे कम 15.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। तमिलवाडु में एमडीएम और एआईएडीएमके के बीच मुख्य मुकाबला है। अन्य दलों में नाम तमिलर काची (एनटीके) और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) भी शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story