भारत

पश्चिम बंगाल राजभवन ने मतदाताओं की शिकायतों के समाधान के लिए शुरू किया नया पोर्टल

jantaserishta.com
18 March 2024 1:19 PM IST
पश्चिम बंगाल राजभवन ने मतदाताओं की शिकायतों के समाधान के लिए शुरू किया नया पोर्टल
x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने सोमवार को राजभवन में राज्य के आम मतदाताओं से सीधे बातचीत करने और लोकसभा चुनाव से पहले उनकी शिकायतों का समाधान करने के लिए एक नया पोर्टल शुरू करने की घोषणा की।
राज्यपाल के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पोर्टल में एक ईमेल होगा। इसके माध्यम से राज्य का कोई भी मतदाता सीधे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेगा।
बयान के मुताबिक, कोई भी मतदाता '[email protected]' के जरिए अपनी शिकायत दर्ज कराने के अलावा जरूरी सुझाव भी दे सकता है।
राजभवन के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, सुझावों के गुण-दोष के आधार पर राज्यपाल आवश्यक कार्रवाई कर सकते हैं या राज्य सरकार को कार्रवाई का निर्देश दे सकते हैं। प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों की निगरानी हेतु एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story