भारत

एसआईआर पर पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमाई

jantaserishta.com
26 Nov 2025 1:38 PM IST
एसआईआर पर पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमाई
x
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयान के बाद राष्ट्रीय राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी पर तीखे प्रहार करते हुए अवैध घुसपैठ, चुनाव प्रक्रिया और प्रशासनिक अराजकता जैसे गंभीर मुद्दे उठाए हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन अब तय है। उन्होंने आईएएनएस से कहा, "अब ममता सरकार गिरने वाली है। आने वाले दिनों में कड़ी कार्रवाई होगी। अवैध घुसपैठियों को हटाया जाएगा और भविष्य में पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में एनआरसी भी लागू होगा।"
गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को अवैध घुसपैठ का केंद्र बनने दे रही हैं। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या समेत बड़ी संख्या में अवैध प्रवासियों को न सिर्फ शरण दी जा रही है, बल्कि उन्हें आधिकारिक दस्तावेज भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे देश के अलग-अलग हिस्सों में फैल रहे हैं। बंगाल सरकार अवैध घुसपैठियों के सहारे चल रही है और संविधान तथा हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाने का काम कर रही है।
दूसरी ओर, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने ममता बनर्जी पर चुनाव आयोग के काम में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी मूर्खतापूर्ण व्यवहार कर रही हैं। एसआईआर चुनाव आयोग का काम है। अगर कोई भी ईसी के काम में दखल देगा, तो कानून अपना काम करेगा, चाहे वो कोई भी हो।"
वहीं, बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने ममता बनर्जी पर अराजकता बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी अराजकता का प्रतीक बन चुकी हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों के सहारे सरकार चलाने की कोशिश अब असफल होने वाली है।"
फिलहाल, ममता बनर्जी की ओर से इन आरोपों पर कोई नई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सियासी हलकों में माना जा रहा है कि यह विवाद आने वाले दिनों में और तीखा हो सकता है। बंगाल की राजनीति एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर गरमाई हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story