भारत
स्कूल में बंदूक लेकर कक्षा में शख्स ने किया प्रवेश, मची भगदड़
jantaserishta.com
26 April 2023 5:00 PM IST

x
DEMO PIC
फिर...
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बुधवार को एक व्यक्ति ने रिवॉल्वर के साथ स्कूल की कक्षा में प्रवेश किया। जिससे शिक्षकों और छात्रों में दहशत फैल गई। व्यक्ति ने ट्राउजर में चाकू भी रखा हुआ था। चौंकाने वाली घटना मुचिया आंचल चंद्र मोहन हाई स्कूल की है। व्यक्ति ने उस समय कक्षा में प्रवेश किया जब छात्र कक्षाओं में भाग लेने में व्यस्त थे।
अचानक एक व्यक्ति बंदूक लहराते हुए स्कूल के प्राइमरी सेक्शन की कक्षा में दाखिल हुआ। उसके पास एक चाकू भी था जो उसके ट्राउजर में फंसा हुआ था, साथ ही उसके पास मरक्यूरिक एसिड से भरी दो बोतलें भी थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कक्षा में प्रवेश करने के बाद, व्यक्ति ने तेजाब की दो बोतलें शिक्षक की टेबल पर रख दीं।
जैसे ही छात्रों में भगदड़ मची, कुछ शिक्षकों और स्थानीय युवाओं ने चतुराई से स्थिति को संभाला। छात्रों की सुरक्षा के लिए शिक्षकों ने उसे बातचीत में व्यस्त कर लिया और बंदूक नीचे रखने के लिए मनाने लगे, तभी पीछे से कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया और उस पर काबू पाया।
मामले की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम स्कूल परिसर में पहुंची। तभी स्थानीय लोगों ने बंदूक, चाकू और तेजाब की बोतलों के साथ उस व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप यादव ने कहा कि उस व्यक्ति की पहचान राजू बल्लव के रूप में हुई है। संदेह है कि राजू कुछ पारिवारिक कलह के कारण किसी मानसिक समस्या से पीड़ित है।
यादव ने कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं। यह देखने की जरूरत है कि बिना पूछताछ किए वह स्कूल में कैसे दाखिल हुआ।
Tagsपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल न्यूज़पश्चिम बंगाल पुलिसस्कूल में बंदूकबंदूकस्कूलwest bengalwest bengal newswest bengal policegun in schoolgunschool
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





