भारत
भीषण सड़क दुर्घटना, 9 की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे
jantaserishta.com
20 Jun 2025 2:00 PM IST

x
गाड़ी चकनाचूर हो गई, जबकि भारी सामान से लदा ट्रेलर भी सड़क किनारे पलट गया.
पुरुलिया: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें नौ लोग मारे गए। हादसा बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर उस समय हुआ, जब बोलेरो गाड़ी में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, सुबह 7 बजे पुरुलिया-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर बलरामपुर के नामशूल में एक्सीडेंट हुआ। बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी शादी समारोह से वापस पुरुलिया से बलरामपुर की ओर लौट रही थी। अचानक जमशेदपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। इससे गाड़ी चकनाचूर हो गई, जबकि भारी सामान से लदा ट्रेलर भी सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप हो गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बोलेरो में सवार 9 लोगों को ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि मृतक झारखंड के निमडीह के निवासी थे, जो पुरुलिया में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।
बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने इस सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं उन पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने लगातार दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी। सुवेंदु अधिकारी ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "सुबह पुरुलिया के बलरामपुर में एक दुखद सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की जान चली गई। ये घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर नामशोल गांव में हुई। एक ट्रेलर ने एक बोलेरो वाहन को टक्कर मार दी और दोनों वाहन घटनास्थल पर ही पलट गए।"
बीजेपी नेता ने पुरुलिया हादसे से पहले गुरुवार को हावड़ा में हुई घटना का जिक्र करते हुए राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, "हावड़ा के बगनान में लाइब्रेरी मोड़ पर एक यात्री बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई थी। यात्रियों से भरी बस तुरंत पलट गई। दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कम से कम 26 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पश्चिम बंगाल में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा नियमों के क्रियान्वयन में एक सिस्टम स्तर की विफलता को दर्शाती है।"
उन्होंने कहा, "ये लगातार हो रही त्रासदियां पश्चिम बंगाल में सड़क सुरक्षा मानकों की भयावह गिरावट को उजागर करती हैं, जो सीधे गृह मंत्री ममता बनर्जी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली पुलिस की निगरानी में है। खराब ट्रैफिक व्यवस्था, अपर्याप्त सड़क बुनियादी ढांचे और कमजोर कानून प्रवर्तन के कारण पश्चिम बंगाल की सड़कों पर प्रतिदिन अनगिनत लोगों की जान जा रही है। ये सही समय है कि राज्य सरकार ऐसी हृदय विदारक त्रासदियों को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा मानकों में सुधार को प्राथमिकता दे।"
Tagsपश्चिम बंगालपुरुलियापुरुलिया में भीषण सड़क दुर्घटनाWest BengalPuruliaHorrific road accident in Purulia
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





