पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, ट्वीट की तस्वीर

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के बीरभूम Birbhum Violence के रामपुरहाट के बोगतुई नरसंहार कांड की घटना के बाद बंगाल की राजनीतिक गरमाई हुई है. सीएम ममता बनर्जी ने इस नरसंहार के पीछे बड़ी साजिश बताया है और बंगाल को बदनाम करने की बात कही थी. सीएम ममता बनर्जी के बयान के दूसरे दिन पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Governor Jagdeep Dhankhar) नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से जाकर मुलाकात की. राज्यपाल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. हालांकि राज्यपाल ने यह उल्लेख नहीं किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री से उनकी क्या बातचीत हुई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वह राज्य की कानून व्यवस्था और रामपुरहाट कांड की पूरी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्री को सौंपी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





