भारत
पश्चिम बंगाल चुनाव: उत्तर 24 परगना में TMC कार्यकर्ता की हत्या, चुनाव से पहले इलाके में सनसनी
jantaserishta.com
19 March 2026 2:22 PM IST

x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जहां राजनीतिक माहौल गर्म है, वहीं उत्तर 24 परगना जिले के मीनाखान इलाके से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। टीएमसी के एक स्थानीय कार्यकर्ता का शव गुरुवार सुबह बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 38 वर्षीय मोशियुर काजी के रूप में हुई है, जो हारोआ विधानसभा क्षेत्र के गंगनिया गांव के निवासी थे।
स्थानीय लोगों का दावा है कि काजी इलाके में टीएमसी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। यह घटना मीनाखान विधानसभा क्षेत्र के सोनापुकुर-शंकरपुर ग्राम पंचायत के तहत झुझुरगाछा गांव की है। गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान थे और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था।
सूचना मिलते ही हारोआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। चुनाव से ठीक पहले टीएमसी कार्यकर्ता की इस हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक के भाई ने बताया, "हमें सुबह खबर मिली। जब हमने शव देखा तो पहचान में आया कि यह मेरे भाई का है। उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। इसमें पुरानी राजनीतिक दुश्मनी का मामला है। हमें न्याय चाहिए।"
वहीं, बसीरहाट पुलिस जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मृतक का चेहरा इतनी बुरी तरह से बिगाड़ दिया गया था कि पहली नजर में कोई पहचान नहीं पाया। काफी देर तक देखने के बाद ही स्थानीय लोग उसे पहचान सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस जांच कर रही है कि हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश थी या कोई पुरानी दुश्मनी। जानकारी के मुताबिक, मृतक बुधवार रात घर से यह कहकर निकले थे कि वे काम से जा रहे हैं, लेकिन वापस नहीं लौटे। गुरुवार सुबह शव मिलने की खबर के बाद परिवार मौके पर पहुंचा और पहचान की।
Tagsपश्चिम बंगाल चुनावउत्तर 24 परगनाटीएमसी कार्यकर्ता की हत्याWest Bengal electionsNorth 24 ParganasTMC worker murdered
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





