भारत

पश्चिम बंगाल चुनाव: मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें, बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे मतदाता

jantaserishta.com
29 April 2026 8:04 AM IST
पश्चिम बंगाल चुनाव: मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें, बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे मतदाता
x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में मतदान को लेकर बुधवार को मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह-सुबह ही कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लग गईं, खासकर महिला मतदाताओं की भागीदारी ने लोकतंत्र के इस पर्व को और भी जीवंत बना दिया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा साझा की गई तस्वीरों में उत्तर 24 परगना जिले के एक मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान के लिए लाइन में खड़ी नजर आईं। इन तस्वीरों से साफ है कि महिलाएं पूरे जोश और जिम्मेदारी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। आयोग ने इसे 'लोकतंत्र के उत्सव' का उत्साहपूर्ण दृश्य बताया।
इसी तरह, नदिया जिले के 93 हरिंगहाटा विधानसभा क्षेत्र में भी सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। लोग गर्व और जिम्मेदारी की भावना के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। माहौल उत्सव जैसा है, जहां हर मतदाता अपने वोट को अपनी आवाज मानते हुए हिस्सा ले रहा है।
कोलकाता दक्षिण के अंतर्गत 161 बालीगंज विधानसभा क्षेत्र में एक युवा मतदाता की मुस्कान भी काफी कुछ बयां कर रही है। मतदान करने के बाद उसकी खुशी यह दर्शाती है कि लोकतंत्र में भागीदारी कितनी महत्वपूर्ण और संतोषजनक होती है। निर्वाचन आयोग ने संदेश दिया कि आपका वोट आपकी आवाज है, इसे जरूर इस्तेमाल करें।
चुनाव शुरू होने से पहले 142 विधानसभा सीटों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मॉक पोल भी कराए गए, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। गौरतलब है कि इससे पहले 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण की वोटिंग बुधवार को जारी है। दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी और चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story