भारत

पश्चिम बंगाल: उपचुनाव की वोटों की गिनती शुरू, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कुर्सी पर आएगा फैसला

jantaserishta.com
3 Oct 2021 8:20 AM IST
पश्चिम बंगाल: उपचुनाव की वोटों की गिनती शुरू, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कुर्सी पर आएगा फैसला
x

भवानीपुर: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कुर्सी रहेगी या विदाई हो जाएगी? आज भवानीपुर में दीदी के भाग्य का फैसला हो जाएगा। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ममता बनर्जी का इस सीट से जीतना बेहद जरूरी है, हालांकि यह इतना आसान भी नहीं होगा, क्योंकि भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल ने उन्हें कड़ी टक्कर दी है। आज कड़ी सुरक्षा के बीच भवानीपुर सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना होनी है। भवानीपुर के अलावा शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीटों पर भी हुए उप-चुनाव के नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे। गौरतलब है कि नंदीग्राम सीट से विधानसभा चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

सूत्रों की मानें तो भवानीपुर सीट पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। गिनती शुरू होने के करीब एक घंटे बाद शुरुआती रुझान भी सामने आने लगेंगे। इस बार भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 57 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है। भवानीपुर, कोलकाता में एक विधानसभा क्षेत्र है और इसे तृणमूल कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यही वजह है कि नंदीग्राम से हारने के बाद ममता बनर्जी ने इस सीट को चुना। वोटों की गिनती के लिए केंद्रीय बलों की 24 कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं काउंटिंग सेंटर को पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है।
30 सितंबर को पश्चिम बंगाल में भवानीपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में मतदान प्रतिशत सामान्य रहा। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुए उपचुनाव में 57 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। इस निर्वाचन क्षेत्र से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं।
भवानीपुर सीट पर तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो बनर्जी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रियंका टिबरेवाल और माकपा के श्रीजीव विश्वास से है। इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से हारने वाली ममता को मुख्यमंत्री को पद बरकरार रखने के लिए यह उपचुनाव जीतना है। वोटों की गिनती आज यानी तीन अक्टूबर को होगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story