भारत
पश्चिम बंगाल: चुनाव बाद हिंसा में तृणमूल के 2 कार्यकर्ताओं की मौत
jantaserishta.com
9 July 2023 11:32 AM IST

x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली का मतदान समाप्त हो गया है, लेकिन हिंसा का दौर जारी है। यहां दो और लोगों की मौत की खबर है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दोनों मौतें दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार देर रात हुईं। पहला मामला दक्षिण 24 परगना के कुलतली से सामने आया, जहां अज्ञात बदमाशों ने तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता अबू सलेम खान की पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसका सिर पूरी तरह से कुचला हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार शाम मतदान खत्म होने के बाद से ही इलाके में तनाव था और छिटपुट झड़पें जारी थी। समय बीतने के साथ तनाव बढ़ता गया और आखिरकार देर रात जारी झड़पों में खान की मौत हो गई।
इसी तरह, एक अन्य तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता -- अज़हर लश्कर दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती में चुनावी झड़पों के बाद शनिवार शाम घायल हो गए थे। उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई।
बसंती से तृणमूल कांग्रेस विधायक श्यामल मंडल ने दावा किया है कि वाम मोर्चा की सहयोगी रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के कार्यकर्ताओं के हमले में लश्कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि, स्थानीय आरएसपी नेतृत्व ने दावा किया कि लश्कर और उसके सहयोगियों ने एक बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की थी जिसके बाद जनता का गुस्सा उबला और झड़प हुई। पंचायत चुनाव में शनिवार सुबह से मतदान शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 17 हो गई है।
मरने वालों की अधिकतम संख्या मुर्शिदाबाद जिले में दर्ज की गई है, इसके बाद दक्षिण 24 परगना में तीन, कूच बिहार, पूर्वी बर्दवान, मालदा और उत्तरी दिनाजपुर जिलों में दो-दो और नादिया जिले में एक मौत दर्ज की गई है। इसके साथ ही 8 जून को मतदान की तारीखों की घोषणा के बाद से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 36 हो गई है, जिसमें शुक्रवार रात तक 19 और शनिवार सुबह से 17 मौतें दर्ज की गईं।
Tagsपश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल न्यूज़पश्चिम बंगाल पुलिसपंचायत चुनावwest bengalwest bengal newswest bengal policepanchayat election
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





