भारत

पश्चिम अफ़्रीका युद्ध के मुहाने पर

Sonam
12 Aug 2023 8:24 AM GMT
पश्चिम अफ़्रीका युद्ध के मुहाने पर
x
| पश्चिम अफ़्रीका

तख्तापलट के बाद पश्चिमी अफ्रीकी देशों के संगठन ईसीओडब्ल्यूएस ने नाइजर के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का एलान किया है। तनावपूर्ण को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को तुरंत नाइजर छोड़ने की सलाह दी है। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में परामर्श जारी किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत सरकार नाइजर में चल रहे घटनाक्रम में करीब से नजर बनाए हुए है और जिन भारतीयों की उपस्थिति नाइजर में आवश्यक नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द हिंसाग्रस्त देश छोड़ने की सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा, 'भारतीय ध्यान दें कि हवाई क्षेत्र फिलहाल बंद है। जमीनी सीमाओं से प्रस्थान करते समय ज्यादस सतर्क रहने की जरूरत है। मदद के लिए नियामी स्थित भारतीय दूतावास के टेलीफोन नंबर +227-99759975 पर संपर्क कर सकते हैं।'

अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में लगभग 250 भारतीय नाइजर में रह रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने सलाह दी कि जो लोग नाइजर की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें स्थिति सामान्य होने तक अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार करना चाहिए। भारतीय दूतावास भारतीयों को देश से बाहर निकलने की सुविधा मुहैया कराने पर विचार कर रहा है। दरअसल, जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी ने 26 जुलाई को नाइजर में तख्तापलट करके राष्ट्रपति मोहम्मद बजूम को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था।

Next Story