भारत
बीमार गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा, फिर किया कुछ ऐसा मची चीख पुकार
jantaserishta.com
4 Jan 2023 2:17 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
दोनों यहां गले मिले. थोड़ी बातचीत की. फिर...
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने अस्पताल की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार अल सुबह ढाई बजे की है. आत्महत्या की की ये पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जानकारी के मुताबिक, इकरन निवासी 22 साल के चंद्रपाल को पड़ोस में रहने वाली विवाहित महिला से प्यार हो गया था.
दोनों का अफेयर चल रहा था. इसी बीच बीमारी के चलते महिला इलाज के लिए भर्ती हुई. यहां वह अस्पताल की पांचवीं मंजिल में स्थित मेडिकल वार्ड में भर्ती थी. देर रात चंद्रपाल महिला से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचा. क्योंकि उस समय अस्पताल में महिला का कोई भी परिजन नहीं था. उसने महिला को बाथरूम के पास बुलाया.
दोनों यहां गले मिले. थोड़ी बातचीत की. फिर चंद्रपाल वहां से जाने लगा. जाते-जाते उसने महिला को एक फ्लाइंग किस की. फिर वह छठी मंजिल की तरफ चढ़ा. यहां एक बार फिर उसने महिला को फ्लाइंग किस की और बाय करके बिल्डिंग से छलांग लगा दी. बिल्डिंग से गिरते ही चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई.
वहां मौजूद अस्पताल कर्मियों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. पहले तो सभी को लगा कि शायद वह गलती से बिल्डिंग से गिर गया है. लेकिन जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उनके होश उड़ गए.
पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो पता चला कि चंद्रपाल और महिला दोनों ही 'अपना घर' आश्रम में एक साथ काम किया करते थे. लेकिन आश्रम के लोगों को जब दोनों के अफेयर की जानकारी हुई तो उन्हें काम से निकाल दिया गया. फिर भी दोनों का अफेयर चलता रहा.
फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. महिला से पूछताछ अभी जारी है. साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का भी इंतजार है. उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





