भारत
बिरियानी पैक करवाने गए थे दोस्त के घर, अधिकारी से की मारपीट, 8 गिरफ्तार, लालबत्ती वाली गाड़ी भी जब्त
jantaserishta.com
8 Nov 2022 6:31 PM IST

x
DEMO PIC
जानें पूरा मामला।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के रेल विहार हाउसिंग सोसायटी में एक कंपनी अधिकारी से मारपीट करने वाले 8 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जांच में पता चला है कि सभी लोग रेलवे हाउसिंग सोसाइटी में अपने दोस्त के घर बिरयानी पैक करवाने के लिए आए थे। उसी दौरान इन्होने सोसायटी में रहने वाले कंपनी अधिकारी के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने सभी बदमाशों को नोएडा सेक्टर 62 के पास से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जिस गाड़ी से बदमाश भाग गए थे उस गाड़ी को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। उस पर लाल बत्ती लगी हुई थी।
दरअसल नोएडा के सेक्टर 58 कोतवाली क्षेत्र के रेल विहार हाउसिंग सोसायटी में बीते 4 नवंबर की रात कुछ लोग अपने एक दोस्त के घर बिरयानी पैक करवाने आए थे, जहां पर पहले इन्होंने सोसाइटी में अंदर जाते समय गार्ड से भी बदतमीजी की थी। उसके बाद इन्होंने मामूली बहस होने पर कंपनी के एक अधिकारी पर जानलेवा हमला किया और उसके साथ बाद मौके से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने इनकी पहचान की और इनको गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक के इनमे प्रियांशु चौधरी मुख्य आरोपी है। पुलिस ने प्रियांशु चौधरी की सियाज गाड़ी को भी सीज कर दिया है। प्रियांशु चौधरी मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है और उसकी गाड़ी पर फर्जी लाल बत्ती भी लगी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





