भारत

शाबाश पुलिस! जीत लिया दिल...15 दिन की नवजात बच्ची को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, ऐसे हुआ एक्शन

jantaserishta.com
10 April 2024 8:42 AM IST
शाबाश पुलिस! जीत लिया दिल...15 दिन की नवजात बच्ची को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, ऐसे हुआ एक्शन
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने जिस समय बच्ची को बरामद किया, तब उसे छठी बार बेचने के लिए ले जाया ज रहा था।
नई दिल्ली: दिल्ली की नांगलोई थाना पुलिस ने पंजाब से लाई गई 15 दिन की एक नवजात बच्ची को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया है। अब तक यह मासूम बच्ची एक-दो नहीं बल्कि पांच बार खरीदी और बेची जा चुकी थी। पुलिस ने जिस समय बच्ची को बरामद किया, तब उसे छठी बार बेचने के लिए ले जाया ज रहा था। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन इस धंधे से जुड़ी अन्य कड़ियों की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, नांगलोई पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं एक नवजात बच्ची को बेचने की फिराक में हैं। यह महिलाएं 2 अप्रैल को इलाके में आएंगी। इस जानकारी के आधार पर नांगलाोई थाना एसएचओ राजेश बरार की देखरेख में इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने जब छापा मारा तब दो महिलाएं एक दंपती को बच्ची दे रही थीं। पुलिस ने चारों को दबोच कर बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया।
दिल्ली और पंजाब में छापेमारी : जांच में सामने आया कि दोनों महिलाओं ने पंजाब में किसी दाई से 15 दिन पहले ही जन्मी बच्ची खरीदी थी। इसके माता-पिता को पहले से ही चार लड़कियां थीं। पांचवीं बार भी बेटी पैदा होने पर माता-पिता ने उसे अपने रिश्तेदार को बेच दिया था। बताया जाता है कि पांच बार बिकते हुए बच्ची दिल्ली लाई गई थी। ख्याला इलाके में रहने वाले आरोपी गुरमीत ने बताया कि वह पत्नी के साथ मिलकर बच्ची को दूसरे ग्राहक को बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस टीम लगातार दिल्ली और पंजाब के अलग-अलग ठिकाने पर छापे मार रही है। फिलहाल बच्ची को खरीदने वाले अन्य लोगों का सुराग नहीं लग पाया है। इससे पहले बेगमपुर पुलिस ने भी ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जिसमें पांच महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि, इससे पहले सीबीआई ने 7 अप्रैल को दिल्ली के ही केशवपुरम से बच्चा बेचने वाले एक गिरोह को पकड़ा था। गिरफ्तार महिला अपने घर पर आईवीएफ सेंटर से लाए गए शिशुओं को रखती थी। छापे के दौरान मिले दो बच्चों को सीबीआई की टीम उसके घर से बरामद किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story