भारत

अजीबोगरीब घटना सुर्खियों में! कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी अचानक अपने कपड़े उतारकर भागने की कोशिश

Shubhra Nandy
13 July 2021 7:15 AM IST
अजीबोगरीब घटना सुर्खियों में! कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी अचानक अपने कपड़े उतारकर भागने की कोशिश
x
दुनिया में जब भी कोई अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ता है तो फिर उसे कोर्ट में जज के सामने पेश किया जाता है.

दुनिया में जब भी कोई अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ता है तो फिर उसे कोर्ट में जज के सामने पेश किया जाता है. जहां उसके सारे गुनाहों का हिसाब होता है. कोर्ट में सुनवाई के बाद ही तय किया जाता है कि अपराधी के साथ क्या सलूक किया जाएगा. कोर्ट की इन्हीं सुनवाई में कई बार ऐसे वाकये घट जाते हैं, जिनका सुर्खियों में आना लाजिमी है. इन दिनों रूस के एक की घटना फिर सुर्खियां बटोर रही है, जिसमें एक आरोपी कोर्टरूम से अचानक अपने कपड़े उतारकर भागने की कोशिश कर रहा है. वह छत के नीचे बने बॉक्स को तोड़कर वहां से जाना चाहता था.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला शेरबिंस्की की एक कोर्ट का बताया जा रहा है. यह मामला थोड़ा पुराना है लेकिन इसका वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है. इसमें एक आरोपी जिस पर अपनी बहन की हत्या का आरोप है, उसने कोर्ट में सुनवाई के दौरान छत के जरिए भागने की नाकाम कोशिश की. आरोपी ने भागने की कोशिश तब की जब उसका सुनवाई चल रही थी. आरोपी का नाम लियोनिड ग्रेसर है. उसे कोर्ट में एक कांच की दीवार वाले बॉक्स के अंदर बैठाया गया था.
कांच के बॉक्स में दिख रहा आरोपी छत की तरफ से भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन छत के अंदर जाने से पहले सुरक्षा अधिकारियों ने उसका पैर पकड़ लिया. इस दौरान आरोपी ने अपनी पतलून भी खोल दी लेकिन इसके बावजूद भी उसे अदालत कक्ष में खींच लिया गया. आपको बता दें कि इस घटना का वीडियो सबसे पहले 2019 में वायरल हुआ था. यह हाल ही में फिर से सामने आया और कई यूजर्स ने इसे मजेदार बताया.
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया गया वैसे ही लोगों ने तेजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई. एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कहा कि पता नहीं लोग इतनी हिम्मत कहां से लेकर आते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि सच में ये कमाल का नजारा है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान बड़े से बड़ा अपराधी में शरीफ बन जाता है. मगर इन जनाब की हरकत ने बता दिया कि ये अव्वल दर्जे के आदमी है.


Next Story