भारत
अजीबोगरीब मामला: पीड़ित पति की अर्जी- 'पत्नी नहाती नहीं है, मुझे तलाक चाहिए'
Deepa Sahu
23 Sept 2021 12:01 AM IST

x
अजीबोगरीब मामला
अलीगढ़. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) में तीन तलाक (Triple Talaq) का एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति अपनी पत्नी से इसलिए परेशान हो गया, क्योंकि वह रोज नहाती नहीं है. उसने पत्नी के नहीं नहाने को ही तलाक मांगने का आधार बना लिया.
यह मामला वुमन प्रोटेक्शन सेल के पास पहुंचा है, जहां शादी को बचाने के लिए दोनों की काउंसलिंग की जा रही है. तालाक की वजह पूछे जाने पर पति ने काउंसलर से कहा मेरी पत्नी नहाती नहीं है, मैं उसके नहीं नहाने की आदत से परेशान हूं और उसके साथ नहीं रह सकता, इसलिए मुझे तलाक दिला दिला दिया जाए. पति की इस बात से सभी लोग हैरान रह गए. इसके बाद भी दोनों के बीच मध्यस्थता कराकर शादी को टूटने से बचाने के लिए मौका दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक दो साल पहले चंडौस के लड़के का निकाह क्वार्सी की रहने वाली एक लड़की से हुआ था. दंपति के एक बेटा भी हुआ, हालांकि बावजूद इसके दोनों के बीच रिश्तों में सुधार नहीं हुआ. प्रतिदिन झगड़ा होने लगा इसके बाद पति ने फैसला लिया कि वह अब महिला के साथ नहीं रहना चहता. मामला वूमेन प्रोटेक्शन सेल तक पहुंच गया. बताया गया है कि इस मामले में दोनों के बीच काउंसलिंग की जा रही है. दोनों के परिवार के लोगों से भी बात की गई है ताकि इस रिश्ते को टूटने से बचाया जा सके. काउंसलर तलाक की इस अर्जी को किसी हिंसक या गंभीर अपराध के तौर पर नहीं देख रही हैं, इसीलिए कोशिश है कि दोनों के बीच वैचारिक मतभेदों को दूर कर एक साथ रहने के लिए राजी होने का मौका दिया जाए.
Next Story





