भारत

पुलिस विभाग में छुट्टी का अजीबोगरीब आवेदन, दोस्तों के बिना नौकरी पर मन नहीं लग रहा, मिला अवकाश

jantaserishta.com
15 Jan 2022 4:34 PM IST
पुलिस विभाग में छुट्टी का अजीबोगरीब आवेदन, दोस्तों के बिना नौकरी पर मन नहीं लग रहा, मिला अवकाश
x
जानिए क्या है पूरा मामला।

जोधपुर: आम तौर पर लोगों को निजी या सरकारी सभी नौकरियों में छुट्टी लेने में परेशानी होती है. कई बार तो लोग गंभीर बहाने भी बना देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि किसी ने छुट्टी का आवेदन करते हुए कहा हो कि इन दिनों काम में मन नहीं लग रहा छुट्टी चाहिए. ये बिल्कुल आम नहीं है. लेकिन राजस्थान में ऐसा ही कुछ हुआ है.

राजस्थान में पुलिसकर्मियों में आपसे दोस्ती किस तरह गहरी होती है इसका एक उदाहरण जोधपुर के राजीव गांधी थाना के कॉन्सटेबल के अवकाश को लेकर लिखे गए पत्र से समझा जा सकता है.
राजीव गांधी पुलिस थाने में कार्यरत पुलिसकर्मी राजेश ने थानाधिकारी अनिल यादव को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि उसके साथी कॉन्सटेबल रामकरण और कर्ण सिंह बीमार हो गए हैं जिसकी वजह से दोनों छुट्टी लेकर गांव चले गए हैं. उनके गांव चले जाने से वह बहुत परेशान हो गया है. ऐसे में उसका भी यहां बिल्कुल भी मन नहीं लग रहा है और वह अकेला काम नहीं कर सकता. इसलिए उसे भी कुछ दिनों का अवकाश दिया जाए.
अपने अवकाश पत्र में इसके लिए कॉन्सटेबल राजेश ने दो दिन का अवकाश और दो राजकीय अवकाश स्वीकृत करने के लिए निवेदन किया है. यहां कॉन्सटेबल की भावना समझते हुए थानाधिकारी अनिल यादव ने छुट्टी के आवेदन को 12 जनवरी को स्वीकृत कर दिया. लेकिन राजेश द्वारा अवकाश के लिए लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story