भारत

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, परिवार पर ऐसी आफत आई की....

jantaserishta.com
12 Nov 2022 10:01 AM IST
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, परिवार पर ऐसी आफत आई की....
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

परिवार में 2 मौतें हो जाने से कोहराम मच गया.
महोबा महोबा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ही परिवार में 2 मौतें हो जाने से कोहराम मच गया. भतीजे ने टीबी की बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली, तो वहीं सदमे में चाचा की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घर में एक साथ तो मौत हो जाने से न केवल परिवार के लोग सदमे में हैं, बल्कि गांव के लोग भी खासा गमजदा हैं. अब दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.
यह पूरा मामला शहर कोतवाली इलाके के बिलबई गांव में रहने वाला विनोद अहिरवार (21 साल) अपनी टीबी की बीमारी से खासा परेशान था और अपने इलाज के लिए लाखों रुपए खर्च कर चुका था लेकिन उसे इस बीमारी से निजात नहीं मिल पा रही थी. अपनी बीमारी से विनोद खासा तंग आकर हताश हो चुका था. परिवार कि लोग बताते हैं कि बीमारी से परेशान विनोद ने आत्महत्या का मन बना लिया और सूने घर में फांसी के फंदे पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई.
वहीं, दूसरी तरफ बताया जाता है कि बीते 2 नवंबर को नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में रहने वाले उसके सगे चाचा संतोष (48 साल) सड़क हादसे में घायल हो थे, जिन्हें परिवार के लोग झांसी में इलाज के बाद महोबा ले आए थे और उसकी तबीयत में सुधार भी था, लेकिन जब चाचा को अपने जवान भतीजे विनोद की मौत की खबर लगी तो वो सदमे में आ गए और उनकी भी हार्ट अटैक से मौत हो गई.
अपने भतीजे के प्रति चाचा का यह प्रेम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है. भतीजे की मौत के बाद चाचा सदमा नहीं सह पाया और उसकी भी जान चली गई. एक ही परिवार में दो मौतें हो जाने से गांव के लोग भी सदमे में है. अब परिवार में एक साथ दो चिताएं जलनी हैं. घर में दो शवों को देख परिवार बिलख- बिलख कर रो रहा है.
महोबा कोतवाली के एसआई विवेक ने बताया कि पुलिस दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम करा रही है. इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story