भारत

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, CM केजरीवाल ने किया ऐलान

jantaserishta.com
15 April 2021 1:10 PM IST
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, CM केजरीवाल ने किया ऐलान
x

कोरोना के बढ़ते संकट के बीच दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है. ये लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे शुरू होगा और सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन नई पाबंदियों का ऐलान किया. ये फैसला तब हुआ है जब दिल्ली में पिछले दिन ही 17 हज़ार से अधिक नए केस दर्ज किए गए थे जो अबतक का एक रिकॉर्ड है.

वीकेंड कर्फ्यू को लेकर अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि जरूरी सेवाओं को खुला रखा जाएगा, जिनकी शादियों की तारीख तय है उन्हें पास दिए जाएंगे. मॉल, बाजार और अन्य चीज़ें बंद रहेंगी. वीकेंड में सिर्फ इलाके के हिसाब से एक बाजार को खोला जाएगा.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अभी बेड्स की कमी नहीं है, कुछ अस्पताल में बेड्स भर गए हैं लेकिन कुछ लोग उसी अस्पताल में जाना चाहते हैं, इसलिए दिक्कत हो रही है. हमारी प्राथमिकता है जो भी बीमार हो रहा है, पहले उसकी जान बचाई जाए. दिल्ली में अभी भी पांच हज़ार से ज्यादा बेड्स खाली हैं, इनकी संख्या और भी बढ़ाई जा रही है.
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के कारण हाहाकार मचा है. दिल्ली के अस्पतालों में बेड्स की कमी है, ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं वहीं श्मशान घाट के बाहर अंतिम संस्कार के लिए भी कतार है. इस महासंकट के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच एक अहम बैठक हुई.
गौरतलब है कि दिल्ली में इस वक्त पहले से ही नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है, वहीं जहां केस अधिक हैं वहां पर कंटेनमेंट ज़ोन पर फोकस किया जा रहा है. इन पाबंदियों के बावजूद भी कोरोना के केस कम नहीं हो रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story