भारत
शादी वाले घर में पसरा मातम, डोली की जगह उठी दुल्हन की अर्थी, तालाब में मिली लाश
jantaserishta.com
28 Jan 2023 10:58 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
मंदिर के पास तालाब में उतराता शव देख आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई.
बांदा: यूपी के बांदा में प्रसिद्ध गौरा बाबा मंदिर के पास तालाब में उतराता शव देख आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. शव देखते ही लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुची पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. साथ ही आगे की जांच में जुट गई है.
मामला अतर्रा थाना क्षेत्र के गौरा बाबा के पास तालाब का है. पुलिस के मुताबिक लड़की की पहचान की जा चुकी है. लड़की अतर्रा कस्बे के एक इलाके की रहने वाली थी. उसकी शादी 9 फरवरी को कालिंजर थाना क्षेत्र में तय हुई थी. लड़की मानसिक रूप से बीमार रहती थी. फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है कि ये हत्या है या आत्महत्या. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा.
जानकारी के मुताबिक, लड़की अपने परिवार के साथ गौरा बाबा मंदिर में दर्शन करने गई थी. यहां से वह अचानक लापता हो गई थी. इसके बाद उसका शव गौरा बाबा मंदिर के पास बने तालाब से बरामद हुआ.
मृतका के परिजनों ने बताया कि लड़की मानसिक रूप से बीमार थी. उसका इलाज भी चल रहा था. उसकी शादी 9 फरवरी 2023 को थी. शादी की तैयारी भी चल रही थी. कार्ड इत्यादि भी बंट गए थे. इसी बीच हमें यह खबर मिली. हमें कुछ समझ नहीं आ रहा कि ये अचानक से क्या हो गया.
वहीं, SHO अतर्रा अनूप दुबे ने बताया कि गौरा बाबा के पास बने तालाब में एक लड़की का शव बरामद हुआ है, जिसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





