भारत

शादी वाले घर में पसरा मातम, खरीदारी कर लौट रहे 3 भाइयों को बस ने कुचला, मौत

jantaserishta.com
19 Feb 2022 12:00 AM IST
शादी वाले घर में पसरा मातम, खरीदारी कर लौट रहे 3 भाइयों को बस ने कुचला, मौत
x
बड़ी खबर

फिरोजाबाद में एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया, जिसमें शादी वाले घर में अचानक मातम पसर गया. बहन की शादी की खरीदारी करके लौट रहे भाइयों को एक बस ने टक्कर मार दी. बहन की शादी से एक दिन पहले हुए इस हादसे में घर के तीन बेटों की मौत हो गई.

फिरोजाबाद के जसराना कस्बे के पचवा चौराहे पर, शुक्रवार रात बारातियों से भरी एक बस ने बाइक पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी. इस घटना में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही जसराना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया.
मौके पर ही युवकों ने दम तोड़ा
जसराना इलाके के मोहल्ला गाड़ीवान के रहने वाले हरीश वर्मा की पुत्री कशिश की शनिवार को एटा से बारात आनी है. हरि शंकर का बेटा अनंत वर्मा, चाचा का बेटा रितिक वर्मा और उनका एक और रिश्तेदार रितु वर्मा शिकोहाबाद के लिये दोपहर को बाजार में शादी की खरीदारी करने गए थे. रात को तीनों बाइक से ही वापस आ रहे थे कि प्राइवेट बस नंबर UP85U9188 ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवारों को साइड से टक्कर मार दी.
एक्सीडेंट की सूचना पर इलाके की पुलिस ने शवों को बस के नीचे से निकाला और जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story