भारत

शादी वाले घर में मौत से पसरा मातम, बड़े भाई की मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

jantaserishta.com
13 Feb 2022 3:17 PM IST
शादी वाले घर में मौत से पसरा मातम, बड़े भाई की मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
x
दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई.

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि देर रात दोनों भाई अपनी बहन की शादी का सामान और बकाया पैसे लौटाने गए थे. घर लौटते समय बाइक एक खड़े ट्रक में जा घुसी जिसमें बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई.

इन दोनों जवान लड़कों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
यह घटना बबेरू थाना के कमासिन रोड की है. पीड़ित परिवार का कहना है कि 9 फरवरी को उनकी बेटी की शादी हुई थी. कुछ सामान बचा था जिसे वो वापस करने बबेरू गए थे. रात को घर वापसी में कमासिन रोड स्कूल के पास खड़े ट्रक से टकरा गए. जिससे एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हुई है. इस घटना के बाद से शादी वाले घर में मातम पसर गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिप्टी एसपी बबेरू सियाराम ने इस मामले में बताया कि देर रात दो सगे भाई सुभाष और शोभा पुत्र श्यामलाल जो बबेरू थाना के पून के रहने वाले हैं, कस्बे में आश्रम पद्धति इंटर कालेज के पास एक ट्रक जो पहले से खड़ा उसमें इनकी घुस गई. मौके पर सुभाष की मौत हो गई, छोटे भाई शोभा को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया था जिसे कानपुर रेफर कर दिया गया कि रास्ते मे उनकी भी मौत हो गई. इस तरह से दोनों सगे भाइयों की मौत हुई, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story