भारत

शादी के घर में छाया मातम: एक की चले गई जान! पूरा मामला जानकर दंग रह जाएंगे

jantaserishta.com
18 Feb 2023 2:15 PM IST
शादी के घर में छाया मातम: एक की चले गई जान! पूरा मामला जानकर दंग रह जाएंगे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

रसगुल्लों से भरी बाल्टी के चोरी हो जाने को लेकर विवाद हो गया.
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां रसगुल्ले को लेकर हुए विवाद में दुल्हन के मौसे की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. घटना कुरावली कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर गांव की है.
गांव में शादी समारोह के दौरान रसगुल्लों से भरी बाल्टी के चोरी हो जाने को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद मारपीट होने लगी. इसी घटना में ज्यादा चोट लग जाने की वजह से दुल्हन के मौसा की मौत हो गई. कई लोगों ने मिलकर दुल्हन के मौसा को पीटा था. वहीं इस झगड़े में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है.
दरअसल मृतक रणबीर सिंह अपने साले रामकिशोर के साथ बीकापुर में अपने साढ़ू की लड़की की शादी में आये थे. बाराती दावत खा चुके थे. गांव के ही रजत और अजय नाम के दो युवक रसगुल्लों से भरी बाल्टी चोरी कर ले जाने लगे तो रणबीर और रामकिशोर ने उन्हें रोका जिससे विवाद शुरू हो गया.
रामकिशोर और ग्रामीणों के बीच रसगुल्लों को लेकर कहासुनी हो गयी जो बाद में मारपीट में बदल गई. इसके बाद रजत और अजय पक्ष के लोगों ने रणबीर सिंह की पीट पीट कर हत्या कर दी, वहीं मृतक का साला रामकिशोर को गंभीर हालात में सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथा फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story