भारत

होली से पहले घर में मातम, बेटी ने उठाया ये चौंकाने वाला कदम, सब हैरान

jantaserishta.com
6 March 2023 6:12 PM IST
होली से पहले घर में मातम, बेटी ने उठाया ये चौंकाने वाला कदम, सब हैरान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बर्थडे की पार्टी करना चाहती थी और पिता ने ऐसा करने से मना किया था.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक लड़की ने महज इसलिए फांसी लगा ली क्योंकि वह दोस्तों के साथ अपने बर्थडे की पार्टी करना चाहती थी और पिता ने ऐसा करने से मना किया था. वो दोस्तों के साथ नहीं जा पाई तो घर में ही केक काटा. इसके बाद अपने कमरे में चली गई. सुबह उसके कमरे का मंजर देखकर परिजन चीख उठे.
गौरतलब है कि कमला नगर निवासी नरेंद्र सिंह हैंडीक्राफ्ट का काम करते हैं. उनकी दो बेटियां और बेटा है. बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है. छोटी बेटी वंदना (22 साल) टेढ़ी बगिया स्थित एक कॉलेज में एम.काम की छात्रा थी. तीन मार्च को उसका जन्मदिन था. वो दोस्तों के साथ अपना बर्थडे करना चाहती थी, लेकिन पिता ने ऐसा करने से मना किया था.
इसके बाद परिवार के लोगों व परिचितों के साथ उसने घर पर ही केक काटा. फिर सभी लोग सोने चले गए. वंदना भी अपने कमरे में चली गई. सुबह नरेंद्र उसके कमरे में गए तो मंजर देखकर चीख पड़े. उनकी आवाज सुनकर अन्य परिजन भी पहुंचे जो वंदना को देखकर सिहर उठे. वो दुपट्टे से लटकी हुई थी. आनन-फानन सभी लोग उसे एसएन इमरजेंसी लेकर गए. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story