भारत

उजड़ी खुशियां: इंतजार करती रही दुल्हन, इधर दूल्हे ने रास्ते में ही दम तोड़ा

jantaserishta.com
20 Feb 2022 3:45 PM IST
उजड़ी खुशियां: इंतजार करती रही दुल्हन, इधर दूल्हे ने रास्ते में ही दम तोड़ा
x
शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.

धार. मध्य प्रदेश के धार जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. दुल्हन इंतजार करती रही और दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा धार के फुलगांवड़ी गांव के पास हुआ. यहां दूल्हे की कार डिवाइडर से टकराने के बाद खेत में उछल गई. यहां से घायल दूल्हे को इंदौर रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

जानकारी के मुताबिक, बड़वानी जिले के टिटगारिया (खेड़ा) दवाना गांव के रहने वाले अंबाराम सिद्धड अपने बेटे रितेश की बारात लेकर सुबह घर से लाबरिया के लिए निकले थे. बारात को लाबरिया में राजेन्द्र दांतलेचा के घर सुबह 8 बजे पहुंचना था और 10 बजे विवाह की रस्में निभाई जानी थीं. यहां रितेश की शादी ज्योति से होनी थी. बारात की गाड़ियां विवाह स्थल से 27 किलोमीटर पहले इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर पहुंची ही थी कि दूल्हे की कार के साथ हादसा हो गया. देखने वालों ने बताया कि गाड़ी फुलगांवड़ी गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई.
16 फीट हवा में उछली कार
लोगों ने बताया कि टक्कर होते ही कार 16 फीट हवा में उछली और खेत में जा गिरी. उस वक्त कार में दूल्हे और 4 अन्य लोग सवार थे. हादसे में सभी लोग घायल हो गए, लेकिन दूल्हा और उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल थे. लोगों ने जैसे-तैसे घायलों को खेत से बाहर निकाला और इंदौर रवाना किया. यहां रास्ते में दूल्हे ने दम तोड़ दिया.
पुलिस ने बताई हादसे की वजह
सरदारपुर पुलिस ने बताया कि हादसे में अजय, राधिका, किशोर और आरती घायल हुए हैं. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ. झपकी के कारण ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार स्पीड में डिवाइडर से जा टकराई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story