भारत

शादी समारोह में मातम: हर्ष फायरिंग की आड़ में हुई हत्या, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
24 April 2021 6:25 PM IST
शादी समारोह में मातम: हर्ष फायरिंग की आड़ में हुई हत्या, जानिए पूरा मामला
x
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में बीती रात शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक की मौत हो गई. घटना जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव की है. मृतक युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में की गई है, जो दुल्हन के बुआ का बेटा था. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि विकास अपने मामा की बेटी की शादी में शामिल होने अमावां गांव पहुंचा था.

मौसेरे भाई ने की हर्ष फायरिंग
समधी मिलन के वक्त वह छत पर खड़ा होकर लोगों को देख रहा था. इसी दौरान मृतक के मौसेरे भाई रोहित कुमार ने हर्ष फायरिंग की, लेकिन गोली विकास के सिर में लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस पूरे मामले में मृतक के परिजनों ने रोहित पर जमीनी विवाद में विकास की हत्या कर देने का आरोप लगाया है.
हर्ष फायरिंग की आड़ में की हत्या
परिजनों ने कहा कि जमीनी विवाद को लेकर हर्ष फायरिंग की आड़ में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
बता दें कि बिहार सरकार की ओर से शादी समारोह या किसी अन्य कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करने पर रोक लगाई गई है. इसके बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं हैं. वे लगातार शादियों में हर्ष फायरिंग कर रहे हैं. वहीं, इस दौरान लोगों की जान जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story