भारत

घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां, हुआ कुछ ऐसा कि खुशियां बदल गईं मातम में

jantaserishta.com
16 May 2022 5:44 PM IST
घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां, हुआ कुछ ऐसा कि खुशियां बदल गईं मातम में
x

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे पर एक वाहन से टकराने के बाद ट्रक में आग लग गई. ट्रक में सवार एक युवक की जलकर मौत हो गई. युवक के घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं. एक महीने बाद उसकी शादी होनी थी.

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मथुरा के मगोर्रा गांव के निवासी राकेश के रूप में हुई है. राकेश जयपुर की कंपनी में काम करता था. उसकी कंपनी का एक ट्रक माल लेकर भरतपुर आ रहा था तो राकेश भी उसी ट्रक में सवार होकर अपनी बहन से मिलने आ रहा था.
घटना देर रात सेवर थाना इलाके में जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे पर हुई. जयपुर से माल भरकर ट्रक भरतपुर आ रहा था, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन से ट्रक टकरा गया. हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया. वहीं ट्रक में सवार राकेश नाम के युवक की जलने से मौत हो गई. मृतक राकेश की बहन भरतपुर में रेलवे विभाग में कार्यरत है.
सेवर थाना के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि किसी ट्रक में आग लग गई है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के शिकार हुए एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई. शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है. मृतक राकेश की सगाई बीते महीने हुई थी. उसकी शादी नवंबर में कानपुर में होनी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story