भारत

बारातियों की बस और ट्रक में भिड़ंत, 6 की दर्दनाक मौत

Nilmani Pal
13 April 2026 6:50 AM IST
बारातियों की बस और ट्रक में भिड़ंत, 6 की दर्दनाक मौत
x
बड़ा हादसा, वीडियो

यूपी। हापुड़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है. एक्सीडेंट रविवार-सोमवार की रात धौलाना-गुलावटी हाईवे पर हुआ है. बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत के अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

SP ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि धौलाना-गुलावटी रोड पर बारातियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू किया गया. घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भिजवाया, लेकिन छह लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा 7 लोग घायल हुए हैं. एसपी का कहना है कि बस में कुल 12 लोग सवार थे. उनमें से एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और संभवतः वह ड्राइवर था.

बस की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बस और ट्रक की टक्कर काफी जोरदार थी. टक्कर के बाद बस और ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं.


Next Story