Top News

विधायक और IAS की शादी, 55 गांव के लोगों को बांटे गए निमंत्रण कार्ड

Nil dhankar
8 Dec 2023 8:29 AM IST
विधायक और IAS की शादी, 55 गांव के लोगों को बांटे गए निमंत्रण कार्ड
x

हरियाणा। पूर्व चीफ मिनिटर चौधरी भजनलाल के पौत्र भव्य बिश्नोई की शाही शादी 22 दिसंबर को होगी. भव्य बिश्नोई आदमपुर से बीजेपी विधायक हैं, उनकी शादी राजस्थान की आईएएस परी बिश्नोई (IAS Pari Bishnoi) से हो रही है. इस शादी में तीन लाख से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे. शादी के बाद नई दिल्ली, हरियाणा के आदमपुर व राजस्थान के पुष्कर में रिसेप्शन होगा. नई दिल्ली में होने वाले प्रोग्राम में केंद्रीय मंत्री व वीवीआईपी शामिल होंगे.

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने हिसार के आदमपुर में 55 गावों का दौरा कर लोगों को शादी का निमंत्रण दिया है. उन्होंने कहा कि जब मेरी शादी हुई थी, तब मेरे पिता आदमपुर के गांवों में न्योता देने गए थे. उसी तर्ज पर मैं अब बेटे की शादी का न्योता देने पहुंचा हूं.

उन्होंने कहा कि आदमपुर का हलका हमारा परिवार है. इसलिए खुद गांवों में जाकर लोगों को शादी का न्योता दिया है. कुलदीप के मीडिया के प्रभारी मोहित शर्मा ने बताया कि आदमपुर नलवा हलके के गावों में पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने दौरा कर लोगों को निमंत्रण दिया है.

भव्य बिश्नोई की शादी 22 दिसंबर को उदयपुर में होगी. इसके बाद पहला रिसेप्शन राजस्थान के पुष्कर में 24 दिसंबर को होगा, जिसमें 50 हजार लोग पहुंच सकते हैं. उनके खुद के हलके हिसार जिले के आदमपुर विधानसभा में 26 दिसंबर को रिसेप्शन होगा, जिसमें डेढ़ लाख से अधिक लोग पहुचेंगे. वहीं 27 दिसंबर को नई दिल्ली में रिसेप्शन होगा, जिसमें लगभग तीन हजार वीवीआईपी, केंद्रीय मंत्री व अधिकारी पहुचेंगे.

भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई के दादा चौधरी भजनलाल दो बार हरियाणा के सीएम रह चुके हैं. वे एक बार हरियाणा से राज्यसभा और तीन बार लोकसभा के सदस्य रहे. भजनलाल हरियाणा के कृषि सहकारिता मंत्री भी रहे हैं. भजनलाल की पत्नी जसमा देवी भी आदमपुर से विधायक रह चुकी हैं. कुलदीप बिश्नोई की पत्नी रेणुका बिश्नोई भी आदमपुर व हांसी से विधायक रही हैं. वहीं कुलदीप बिश्नोई विधायक व सांसद रहे हैं.

Next Story