भारत

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, निकाह के अगले दिन दूल्हे ने दी जान

jantaserishta.com
8 Oct 2026 4:20 PM IST
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, निकाह के अगले दिन दूल्हे ने दी जान
x
परिजनों ने क्या बताया?
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में यूनुस ने शादी के अगले दिन पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पावली खास गांव से निकाह रचाकर लौटे यूनुस की इस आत्मघाती कदम उठाने की वजह साफ नहीं हो सकी है. सुबह खेत की ओर गए एक किसान द्वारा शव लटका देखे जाने पर परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारा. परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है.
परिजनों के अनुसार मंगलवार दोपहर यूनुस की बारात मेरठ के पावली खास गांव गई थी. निकाह के बाद घर लौटने पर जमकर आतिशबाजी की गई और खुशियां मनाई गईं. इसके बाद यूनुस अपनी पत्नी के साथ कमरे में चला गया था. यूनुस के चाचा ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की मेहर भी अदा कर दी थी और रात में सब कुछ पूरी तरह सामान्य था.
बुधवार सुबह यूनुस बिना किसी को बताए घर से निकला और बदली मस्जिद के सामने से होते हुए बरामपुर निवासी तेजवीर सिंह के आम के बाग में पहुंच गया. वहां उसने पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. किसान द्वारा सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई.
घटना की सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से साफ मना कर दिया. परिजनों ने बताया कि शाम को ही यूनुस को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story