भारत

शादी समारोह का खाना पड़ा महंगा, 50 पहुंचे अस्पताल

jantaserishta.com
4 July 2023 7:51 PM IST
शादी समारोह का खाना पड़ा महंगा, 50 पहुंचे अस्पताल
x

DEMO PIC 

बासी भोजन खाने से सभी फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए?
खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में शादी समारोह का खाना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया। खाना खाने वाले कम से कम 50 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, अलौली के लड़ही गांव में महादलित टोला में युगेश्वर सदा की बेटी की शादी के मौके पर भोज का आयोजन किया गया था। इस मौके पर मुर्गा, चावल बनाया गया था। रात का भोजन मंगलवार की सुबह गांव के कुछ लोगों को खिलाया गया। खाना खाने के कुछ समय के बाद ही लोगों ने पेट दर्द, उल्टी की शिकायत की। लोगों ने आनन-फानन में सभी बीमार लोगों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। बीमार होने वालों में अधिकांश नाबालिग बताए जा रहे हैं। एक-एक कर बच्चों को बीमार पड़ते देख आशंका जताई जा रही है कि बासी भोजन खाने से सभी फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए।
अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) अमित अनुराग ने बताया कि अलौली के महादलित बस्ती में बच्चे बीमार पड़े हैं। प्रथम दृष्ट्या विषाक्त भोजन का मामला प्रतीत होता है। सभी का इलाज करवाया जा रहा है, सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story