अफवाहों का जाल: ग्रामीणों ने वैक्सीन लगवाने से किया इंकार, SDM ने गांव की बिजली कटवा दी, राशन भी रोका गया

उत्तर प्रदेश का कन्नौज जिला. यहां सौरिख ब्लॉक में एक गांव पड़ता है बीरपुर. इस गांव में अब तक कई लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, लेकिन फिर भी ग्रामीण वैक्सीन लगवाने से मना कर रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां वैक्सीन लगाने पहुंच तो रही है, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते बिना वैक्सीन लगाए ही लौट भी आ रही है. इसी बात से नाराज होकर इस गांव की बिजली काट दी गई. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि बिजली उन्हीं की काटी गई है, जिनका बिल बकाया था. फिर भी ग्रामीणों ने वैक्सीन ना लगवाने पर बिजली काटने का आरोप लगाया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





