भारत

मौसम का कहर, भारी बर्फबारी से सैंकड़ों वाहन फंसे-राहत कार्य जारी

SHIDDHANT
15 March 2026 10:45 PM IST
मौसम का कहर, भारी बर्फबारी से सैंकड़ों वाहन फंसे-राहत कार्य जारी
x
ऑपरेशन जारी
Himanchal हिमांचल: मनाली और लाहौल में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अटल टनल के पास भारी बर्फबारी के कारण लगभग 1000 वाहन फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए मनाली पुलिस और बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।
मनाली और आसपास के पहाड़ों में दिन के समय मौसम सामान्य था, लेकिन अचानक तेज बर्फबारी शुरू हो गई। बड़ी संख्या में पर्यटक लाहौल घाटी और अटल टनल की सैर पर निकले थे, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि मौसम इतनी जल्दी बदल जाएगा। शाम होते-होते अटल टनल और आसपास के इलाकों में बर्फ इतनी तेज़ हुई कि सड़कें फिसलन भरी हो गईं, जिससे देखते ही देखते 1000 से अधिक वाहन फंस गए।
जैसे ही प्रशासन को स्थिति की जानकारी मिली, तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पुलिस और बीआरओ की टीमें कड़ाके की ठंड में फंसे वाहनों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं। जवान एक-एक करके वाहनों को मनाली की तरफ सुरक्षित मार्ग पर रवाना कर रहे हैं।
स्थानीय अधिकारियों ने पर्यटकों से अपील की है कि वे फंसे हुए इलाकों में बिना मदद के न जाएं और राहत टीमों के निर्देशों का पालन करें। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले कुछ घंटों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।
इस बीच प्रशासन ने यह भी कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कोई भी वाहन चालक और पर्यटक सुरक्षित रहेगा और सभी फंसे लोगों को जल्द ही सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने का प्रयास जारी है। इस मौसम के कारण मनाली और लाहौल में पर्यटन गतिविधियों पर अस्थायी असर पड़ा है, लेकिन प्रशासन लगातार स्थिति पर निगरानी और राहत कार्य कर रहा है।
Next Story