भारत
उत्तराखंड में 15 से 17 अप्रैल तक बदलेगा मौसम, पहाड़ी जिलों में होगी बरसात
jantaserishta.com
14 April 2023 2:07 PM IST

x
DEMO PIC
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 14 अप्रैल को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जिलों में 15 अप्रैल से हल्का पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है जिसके चलते पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 15 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में 19 अप्रैल के बाद मौसम का मिजाज करवट लेने की संभावना है जिसके बाद देहरादून समेत अन्य जनपदों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा।
देहरादून में 13 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। 14 अप्रैल से लेकर 16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान उछलकर 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





