भारत

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज: उमस से बढ़ेगी बेचैनी, जानें कब होगी बरसात

jantaserishta.com
18 July 2025 10:55 AM IST
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज: उमस से बढ़ेगी बेचैनी, जानें कब होगी बरसात
x
नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार सुबह से ही घरों से बाहर निकले लोगों को धूप का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, धीरे-धीरे तीन दिनों तक अधिकतम पारा बढ़ाने की उम्मीद है। इसके साथ-साथ उमस और गर्मी से लोगों को परेशानी होगी।
भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार 18 जुलाई से आगामी तीन दिनों तक राजधानी समेत पूरे एनसीआर में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जाएगी। 18 जुलाई को राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
इस दिन गरज और चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे कुछ इलाकों में आंशिक राहत मिलेगी। हालांकि, अधिकतम ह्यूमिडिटी 80 फीसदी और न्यूनतम 70 फीसदी के आसपास रहने के चलते उमस बनी रहेगी। 19 और 20 जुलाई को आसमान आमतौर पर बादलों से ढका रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। इस दौरान भी उमस का स्तर अधिक बना रहेगा, जिससे दिन के समय पसीने और चिपचिपाहट की स्थिति बनी रह सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 21 जुलाई से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन फिर से गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। 21 से 23 जुलाई तक लगातार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है। तापमान में भी गिरावट आ सकती है और अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जिससे लोगों को उमस से राहत मिल सकती है।
हालांकि, पूरे सप्ताह मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन लगातार बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह मानसूनी बना हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story