भारत

Jammu Kashmir News: अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में ठंडा और शुष्क रहेगा मौसम

jantaserishta.com
4 Jan 2023 2:53 PM IST
Jammu Kashmir News: अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में ठंडा और शुष्क रहेगा मौसम
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ठंडा और शुष्क रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि अगले 24 घंटों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आसमान साफ रहने के साथ मौसम ठंडा और शुष्क रहने की संभावना है।
श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2, पहलगाम में शून्य से 9.4 और गुलमर्ग में शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 18.7 और लेह में माइनस 15.4 रहा।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 4.5, कटरा में 4.9, बटोटे में 2, बनिहाल में 2.4 और भद्रवाह में माइनस 1.2 रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story