भारत

उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते खराब रहेगा मौसम, एवलांच की चेतावनी

jantaserishta.com
24 April 2023 1:14 PM IST
उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते खराब रहेगा मौसम, एवलांच की चेतावनी
x

DEMO PIC 

देहरादून/केदारनाथ (आईएएनएस)| उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते मौसम का मिजाज खराब रहेगा। तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी दी गई है। केदारनाथ धाम में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी के अलर्ट के मद्देनजर जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावनाओं के बीच सचिव आपदा प्रबंधन ने संबंधित विभागों को भी समन्वय स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में अगले छह-सात दिन मौसम खराब रहेगा।
इसके साथ ही डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
इस संबंध में संपर्क करने पर सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि, डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से मिले इनपुट के आधार पर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही अन्य संबंधित विभागों को भी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य अलर्ट है, इससे घबराने वाली जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने केदारनाथ धाम में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी के अलर्ट के मद्देनजर भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि, वह मौसम के रूख को देखते हुए ही अपनी आगे की यात्रा तय करें। संभव हो तो मौसम साफ होने के बाद ही अपनी आगे की यात्रा तय करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story