भारत

weather update : अगले दो दिन न्यूनतम 10 डिग्री रहेगा पारा ,चार जनवरी तक बारिश की संभावना नहीं

22 Dec 2023 1:32 AM GMT
weather update : अगले दो दिन न्यूनतम 10 डिग्री रहेगा पारा ,चार जनवरी तक बारिश की संभावना नहीं
x

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में सर्द हवाओं की दस्तक ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जिसके चलते रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हो गई है। शीतलहर के प्रभाव से रात का पारा 8.2 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया है। गुरुवार को अधिकतम पारा 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात के साथ दिन …

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में सर्द हवाओं की दस्तक ने ठिठुरन बढ़ा दी है, जिसके चलते रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हो गई है। शीतलहर के प्रभाव से रात का पारा 8.2 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया है। गुरुवार को अधिकतम पारा 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात के साथ दिन भी शीतल दर्ज हो रहा है।

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर संत कुमार शर्मा ने बताया, पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 24. 0 एवं न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा। अगले दो दिन न्यूनतम पारा 10 डिग्री के आसपास रहेगा। आसमान में बादल रहेंगे, लेकिन साल के अंत तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आगामी 48 घंटे ऐसे ही मौसम के असर है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा।

जिले में बादलों की आवाजाही के बीच अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है। लेकिन शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह-सुबह कोहरा छाने के साथ ही शीतल हवाओं से ठिठुरन का एहसास होगा। जिले में बीते तीन दिनों से रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। दिन का पारा भी सामान्य से दो से तीन डिग्री कम चल रहा है। ऐसे में शीतल रात कंपकंपा रही है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

    Next Story