- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Weather Update :...
Weather Update : वाराणसी समेत भदोही-मिर्जापुर और आजमगढ़ तक बढ़ा पारा

Weather Update : यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश ने कंपकंपी बढ़ा दी है। गुरुवार की सुबह वाराणसी समेत भदोही, मिर्जापुर, आजमगढ़ और जौनपुर में एक बार फिर बारिश हुई। एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। वहीं कई ग्रामीण सड़कों पर जलजमाव हो गया। जिससे लोगों …
Weather Update : यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश ने कंपकंपी बढ़ा दी है। गुरुवार की सुबह वाराणसी समेत भदोही, मिर्जापुर, आजमगढ़ और जौनपुर में एक बार फिर बारिश हुई। एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। वहीं कई ग्रामीण सड़कों पर जलजमाव हो गया। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
जिले में दो दिनों से बारिश का क्रम बना हुआ है। ब़ुधवार के बाद गुरुवार की सुबह भी अचानक शुरू हुई बारिश एक घंटे तक रही। घने बादलों के बीच 10 बजे तक सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटते ही तेज गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बारिश के बीच ठंड का असर भी बढ़ गया। सर्द हवाओं के बीच लोगों की कंपकंपी बढ़ गई। इससे न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार भी 12 किमी प्रतिघंटा रही। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार एक दो दिन बारिश का क्रम बना रह सकता है। बारिश के कारण लोग अलाव से चिपके रहे। वहीं सुरियावां, दुर्गांंज, अभोली, चौरी, ऊंज सहित अन्य इलाकों में जलजमाव की समस्या देखी गई। जहां लोग परेशानियों से दो-चार होते नजर आए।
आसमान में छाए कोहरे के बीच दूसरे दिन भी हुई बूंदाबांदी के चलते शहर से लेकर गांव तक लोग शीतलहर की चपेट में हैं। सूर्य का दर्शन न होने से लोग आग जलाकर राहत पाने में जुटे हुए हैं। प्रशासन द्वारा अभी तक क्षेत्र मे अलाव की व्यवस्था नही की गई है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
जौनपुर में सुबह हुई बारिश से बढ़ी ठंड
जौनपुर जिले में तेज हवा के साथ ठंड ने मुश्किलें बढ़ा दी है। सुबह कुछ देर हुई बारिश से ठंड ने विकराल रूप ले लिया। घरों से निकलने वाले लोग गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे है।
आजमगढ़ में ऐसा है हाल
इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। जिले में दो दिन घना कोहरा छाने के बाद बुधवार की सुबह गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि कोहरा छटने से न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 13 पर पहुंच गया लेकिन ठंड लोगों को सताती रही। वहीं बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होगा पर आलू की खेती खराब होने की संभावना है। कृषि विज्ञानी से बातचीत पर आधारित खबर होगी।
