भारत

Weather update : राजस्थान में बढ़ी ठण्ड , पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मावठ की संभावना ,पारा 1.5 डिग्री

22 Dec 2023 12:50 AM GMT
Weather update  : राजस्थान में बढ़ी ठण्ड , पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मावठ की संभावना ,पारा 1.5 डिग्री
x

राजस्थान। सर्दी के तीखे तेवरों के चलते प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। शुक्रवार को सीकर के फतेहपुर में पारा 1.5 डिग्री के नीचे पहुंच गया। फतेहपुर के बाद चुरू प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया …

राजस्थान। सर्दी के तीखे तेवरों के चलते प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। शुक्रवार को सीकर के फतेहपुर में पारा 1.5 डिग्री के नीचे पहुंच गया। फतेहपुर के बाद चुरू प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। माउंट आबू में पहले ही पारा जमाव बिंदू तक पहुंच चुका है वहीं प्रदेश के कई अन्य इलाकों में भी पारा तेजी से लुढ़का है। राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबादी की संभावना है।

शेष प्रदेश के अधिकांश भागों पर दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है। प्रदेश के कई इलाके ठंड की गिरफ्त में हैं। सबसे ठंडे रहने वाले फतेहपुर, आबु, सीकर, चुरू के अलावा संगरिया में भी न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री रहा है। राजधानी में मौसम का मिजाज सामान्य बना हुआ है। हालांकि रात में यहां सर्दी का असर तेज है। जयपुर में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

    Next Story