मौसम अपडेट: 24 घंटों में तेज बारिश के आसार, टूट सकता है 46 साल का ये रिकॉर्ड

राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली और पलवल में भी बारिश की हल्की फुहार पड़ रही है। मालूम हो कि अगले दो दिनों के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी में अभी दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं। इससे तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इसके साथ ही दिल्ली बारिश को लेकर पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड बना सकती है। अगले 24 घंटों में मौसम के करवट लेने के साथ तेज बारिश की संभावना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





