भारत

मौसम ने ली करवट, कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी

jantaserishta.com
10 Feb 2022 10:34 PM IST
मौसम ने ली करवट, कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी
x
बड़ी खबर

झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में सुबह से बादल छाए रहे। रांची समेत कई जिले सुबह से कोहरे की आगोश में रहे। दरअसल मौसम विभाग ने भी झारखंड में बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया था, जिसका असर बुधवार रात को देखने भी मिला।

रांची समेत अन्य जिलों में कल रात और आज सुबह हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से झारखंड के कई इलाकों में गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बोकारो में बुधवार की रात से मौसम का मिजाज बदल गया है। देर रात से हुई हल्की बारिश से शहर के विभिन्न इलाकों में एक ओर जहां जगह जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। वहीं ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है।
पूरा बोकारो 10 बजे तक घने कोहरे से ढंका रहा। इस कारण विजिब्लिटी काफी कम रहने के कारण नया मोड़ बस स्टैंट से सुबह काफी देर से बसें खुलीं। चास नगर निगम क्षेत्र की स्थिति इस हल्की बारिश ने खराब कर दी है। जगह-जगह नालियों का गंदा पानी जमे रहने के कारण लोगों को सुबह-सुबह परेशानी हुई.
मौसम विभाग के अनुसार रांची सहित राज्य के बोकारो, गढ़वा, पलामू, देवघर, धनबाद, दुमका आदि जिलों में 2 दिनों तक बारिश की संभावना जाहिर की गई है। मौसम केंद्र रांची ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत 9 फरवरी को राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में मेघगर्जन और व्रजपात के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, 10 फरवरी उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भाग में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. बारिश के दौरान मेघ गर्जन और व्रजपात की भी आशंका जताई गई है।
बारिश के बाद राजधानी रांची सहित राज्यभर में तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का भी असर आने वाले दिनों में राज्य में देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में 13 फरवरी से 16 फरवरी तक नजर आएगा। यलो अलर्ट के मद्देनजर उत्तर पूर्वी भाग देवघर, गोड्डा पाकुड़, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह के साथ राज्य के मध्य भाग रांची, बोकारो, गुमला, हज़ारीबाग, खूंटी के साथ साथ दक्षिण भाग के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला में मेघ गर्जन के साथ बारिश की आशंका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story