भारत

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई रेड जोन में

jantaserishta.com
2 April 2026 10:14 AM IST
4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई रेड जोन में
x
नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 अप्रैल को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया जाएगा, जबकि मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। 3 अप्रैल को तापमान अधिकतम 33 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया जाएगा। 4 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है, लेकिन इस दिन दोपहर और शाम के समय तेज आंधी, बिजली कड़कने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा, 5 अप्रैल को भी मौसम का यही मिजाज बना रहेगा, जहां तापमान 33/18 डिग्री के आसपास रहेगा और गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। 6 अप्रैल को भी तापमान में और गिरावट (33/17 डिग्री) दर्ज की जा सकती है।
मौसम में इस बदलाव का असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिला है। दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) मध्यम से खराब श्रेणी में बना हुआ है, जो पहले की तुलना में राहत देने वाला है। उदाहरण के तौर पर नोएडा सेक्टर-62 में एक्यूआई 129, सेक्टर-125 में 161, सेक्टर-1 में 182 और सेक्टर-116 में 177 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 123 से 249 के बीच रिकॉर्ड किया गया, जिसमें आनंद विहार 230 और चांदनी चौक 249 के साथ खराब श्रेणी में रहे।
हालांकि, ग्रेटर नोएडा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां नॉलेज पार्क-3 में एक्यूआई 199 दर्ज किया गया, जबकि नॉलेज पार्क-5 में एक्यूआई 328 पहुंच गया, जो रेड जोन में आता है और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाली बारिश से वायु गुणवत्ता में और सुधार हो सकता है, लेकिन फिलहाल लोगों को खराब एक्यूआई वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को तेज आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story