भारत
मौसम ने मारा यू टर्न, कई राज्यों में अगले 24 घंटे में बारिश की चेतावनी
jantaserishta.com
7 March 2024 12:15 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
देश के कुछ मैदानी इलाकों में पछुआ हवा के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है।
नई दिल्ली: देश के कुछ मैदानी इलाकों में पछुआ हवा के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। लोगों को दिन में गर्मी और रात के समय हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने वेदर रिपोर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, सात मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट्स में बताया है कि एक चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडल स्तर पर दक्षिण ओडिशा पर स्थित है। इसके कारण नौ मार्च तक ओडिशा में और आठ मार्च कर पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की वर्षा होने की संभावना है।
एक चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वी असम पर स्थित है। इसके पूर्व दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया है कि 10 मार्च को रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण 10 से 13 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान रायलसीमा और केरल में गर्म मौसम बने रहने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश और हिमपात के आसार हैं। मौसम वज्ञिान केंद्र के मुताबिक इन दिनों आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं तथा जम्मू-कश्मीर में आज रात से सात मार्च की दोपहर तक छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश, हिमपात का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 मार्च तक जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात होने का अनुमान हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





