भारत
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड; फिलहाल वायु गुणवत्ता में सुधार
jantaserishta.com
17 Nov 2026 10:50 AM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमानों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, अब न केवल न्यूनतम तापमान बल्कि अधिकतम तापमान (दिन का पारा) में भी गिरावट आएगी। इसका सीधा असर यह होगा कि अब लोगों को सुबह और शाम के साथ-साथ दिन में भी हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा। मौसम विभाग से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 17 नवंबर से लेकर 22 नवंबर तक के लिए 'मॉडरेट फॉग' (मध्यम कोहरा) का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, फिलहाल किसी भी प्रकार की चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
17 नवंबर: अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। 18 नवंबर: तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होगी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 19 नवंबर: मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 26 डिग्री (अधिकतम) और 13 डिग्री (न्यूनतम) के आसपास स्थिर रहेगा। 20 नवंबर: ठंड का असर बढ़ना शुरू होगा। अधिकतम तापमान गिरकर 25 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री हो जाएगा। 21 और 22 नवंबर: महीने के तीसरे सप्ताह के अंत तक ठंड अपना रंग दिखाने लगेगी।
दोनों ही दिनों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव के साथ एक राहत की खबर भी सामने आई है। फिलहाल तेज हवा के असर के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक में बदलाव देखा गया है। एनसीआर की हवा अब 'येलो' और 'ऑरेंज' जोन में पहुंच गई है, जिससे लोगों को सांस लेने में कुछ राहत मिली है। प्रदूषण के स्तर में यह गिरावट हवा की गति बढ़ने के कारण हुई है, जिससे प्रदूषक तत्व बिखर गए हैं।
हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने एक चेतावनी भी दी है। उनके अनुसार, जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट होगी, वैसे-वैसे वायुमंडल में प्रदूषक कणों का जमावड़ा फिर से बढ़ सकता है। ठंड के मौसम में हवा भारी हो जाती है और प्रदूषण जमीन के करीब फैल जाता है। विभाग का अनुमान है कि तेज ठंड पड़ने के साथ ही आने वाले दिनों में प्रदूषण का पारा फिर से बढ़ सकता है।
TagsDelhi-NCR
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





