भारत

Weather Report: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों में हो सकती है भारी बारिश

Deepa Sahu
15 Feb 2022 1:22 PM IST
Weather Report: पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों में हो सकती है भारी बारिश
x
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को अगले दो दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है।

नई दिल्ली, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को अगले दो दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 से 16 फरवरी के दौरान बारिश हो सकती है। साथ ही 17 से 20 फरवरी की रात के दौरान भी इस क्षेत्र में बारिश की संभावना है।



Next Story