भारत

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा

jantaserishta.com
1 Jun 2023 3:10 PM IST
Uttarakhand News: उत्तराखंड में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा
x

फाइल फोटो

देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक कई इलाकों में जमकर बदरा बरस रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में अगले 48 घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 और 2 जून को राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ झोंकेदार हवाएं चलने, बारिश तेज ओलावृष्टि और कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज और कल यानी 1 और 2 जून को भी राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश ओलावृष्टि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही कुछ इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है तथा ऐतिहा बरतने की सलाह दी गई है।
भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त:-
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बीते दो दिन से बिगड़ा हुआ है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार सुबह से ही देहरादून सहित कई जिलों में झोंकेदार हवा के साथ बारिश हो रही है। विभाग ने कई जिलों में 2 जून तक यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दो जून तक प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story