भारत

बदल रहा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी

Tara Tandi
22 Jun 2022 4:50 AM GMT
बदल रहा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी
x
बीते दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नई दिल्लीः बीते दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। देर रात तक दिल्ली व एनसीआर में बादल छाए रहे। अब जल्द ही दिल्ली में मानसून दस्तक देने जा रहा है, जिसका लोगों को भी बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

माना जा रहा है कि राजधानी में 26 से 27 जून तक मानसून की एंट्री हो जाएगी। दूसरी ओर पूर्वोत्तर राज्यों में जमकर बारिश होने से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। नदियां और नाले सब फुल चल रहे हैं, जिससे लोगों के बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। मुंबई और दक्षिणी राज्यों में मानसूनी बारिश कहर बनकर टूट रही है। भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
इन राज्यों में होगी बारिश
आईएमडी के मुताबिक बिहार और झारखंड में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। इन दोनों राज्यों में मानसून के प्रवेश के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। गरज चमक के साथ बिजली गिरने और भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं असम बाढ़ के कारण पूर्वी क्षेत्र की जनता परेशान है। असम मेघालय मणिपुर अरुणाचल प्रदेश नागालैंड में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त बना हुआ। आईएमडी ने 15 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
महाराष्ट्र सहित यहां भी बारिश की चेतावन
आईएमडी ने इसके अलावा दक्षिण राज्य में भी मानसून की चेतावनी जारी कर दी है। दरअसल, केरल कर्नाटक तमिलनाडु महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। मुंबई में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है।
यहां भी बदल रहा मौसम का मिजाज
पर्वत क्षेत्रों की बात करें तो उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश सहित लेह लद्दाख और जम्मू कश्मीर में मौसम बदलते दिख रहे हैं। कुछ जगह पर बारिश के साथ गरज चमक की संभावना देखी जा रही है। वहीं, हरियाणा पंजाब में भी लगातार मौसम बदल रहा है। इधर उड़ीसा पश्चिम बंगाल सहित आंध्र प्रदेश की बात करें तो बारिश का दौर जारी है। उड़ीसा के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट के साथ बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Next Story