भारत

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी तबाही मचाने वाली बारिश

Tara Tandi
27 Jun 2022 1:32 PM GMT
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी तबाही मचाने वाली बारिश
x
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के लोगों का अब मानसून का इंतजार खत्म होने जा रहा हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के लोगों का अब मानसून का इंतजार खत्म होने जा रहा है। दिल्ली में अब झमाझम बारिश देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी दिल्ली के बाद मानसून दस्तक देगा, जिससे यहां भी मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो जाएगा।

पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश से सड़कों, नदी और नालों में खूब पानी देखा जा रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। दक्षिणी भारत में भी मौसम बिगड़ने से कई इलाकों में बारिश देखी जा रही है। भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज अब जल्दी ही बदलने की उम्मीद लगाी जा रही है। दिल्ली में 28 जून से 2 जुलाई तक बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, तापमान में मामूली गिरावट आने के साथ दिल्लीवासियों को गर्मी से भी राहत मिलने की संभावना है।
इन इलाकों में होगी भारी बारिश
आईएमडी के मुताबिक, गोवा, बिहार, कोंकन, सिक्किम, हिमालयन पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। झारखंड, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, गुजरात महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, त्रिपुरा समेत अन्य कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
जानिए इन इलाकों में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के अनुसार, 28 से 30 जून तक हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 29 और 30 जून को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी मौसम की स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद जताई है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और पश्चिमी राजस्थान में 30 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। 27 से 30 जून तक इसका अनुभव करेगा। आगे भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।
Next Story